Blog

वर्ण व्यवस्था


Vertical_Social_System

××××××××××××××××××××××
भारतीय वैदिक व्यवस्था में चार वर्ण थे, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र। ब्राह्मण सबसे ऊपर था जिसे चार अधिकार प्राप्त थे। 1. पढ़ने का, 2. पढ़ाने का, 3. शस्त्र रखने का, 4. सम्पत्ति रखने का। ब्राह्मण के नीचे दूसरे स्थान पर क्षत्रिय था जिसे तीन अधिकार प्राप्त थे। 1. पढ़ने का, 2. शस्त्र रखने का, 3. सम्पत्ति रखने का। ब्राह्मण के नीचे तीसरे स्थान पर वैश्य था जिसे दो अधिकार प्राप्त थे। 1. पढ़ने का, 2. सम्पत्ति रखने का। सबसे अन्तिम और चौथे पायदान पर शूद्र था, उसे कम से कम एक अधिकार तो मिलना ही चाहिए था किन्तु वर्ण व्यवस्था में उसे कोई भी अधिकार नहीं दिया गया। हाँ, उसे एक कर्तव्य जरूर दिया गया और वो यह था कि उपरोक्त तीनों वर्णों की क्रमशः निष्काम भाव से सेवा करना अर्थात बिना कोई प्रतिफल की इच्छा लिए आजीवन सेवा करते रहना। यदि यह समाजिक व्यवस्था बाँये से दाँये की ओर आड़ी (Horizontal) होती, तो समान कही जाती किन्तु यहाँ तो ऊपर से नीचे की ओर खड़ी (Vertical) असमान सामाजिक व्यवस्था थी। भारत के संविधान को लागू हुए 70 वर्ष बाद भी कमोबेश स्थिति आज भी वही है। पैलग्गी का स्मरण करते हुए यजुर्वेद के इस श्लोक का आनंद लीजिए … देवाधीनं जगत्सर्वं, मंत्राधीनं च देवता। ते मंत्रा विप्रं जानन्ति, तस्मात् ब्राह्मण देवता:।। (यह सारा संसार विविध देवों के अधीन है और देवता मंत्रों के अधीन हैं। उन मंत्रों के प्रयोग, उच्चारण व रहस्य को विप्र भली-भांति जानते हैं इसलिये ब्राह्मण स्वयं देवता तुल्य होते हैं।