प्रगतिशील और सनातनी ब्राह्मण एक ही शरीर की दो भुजाएँ हैं!

Caste in India & Anhilation of Caste

ब्राह्मण यह जानते हैं कि हिन्दू समाज का अभिशाप जाति व्यवस्था है और एक प्रबुद्ध वर्ग के रूप में उनसे यह आशा नहीं की जा सकती कि वे इसके परिणामों के प्रति उदासीन रहेंगे। आप यह भी तर्क प्रस्तुत कर सकते हैं कि ब्राह्मण दो प्रकार के हैं, एक तो प्रगतिशील (धर्मनिरपेक्ष-Secular) ब्राह्मण और दूसरे सनातनी (पुरोहित-Priestly) ब्राह्मण। यदि पुरोहित ब्राह्मण जातपांत समाप्त करने वाले लोगों की तरफ से हथियार नहीं उठाता है, तो धर्मनिरपेक्ष ब्राह्मण उठाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये सारी बातें ऊपर से बहुत ही विश्वसनीय लगती हैं। लेकिन इन सब बातों में हम यह भूल गए हैं, यदि जाति- व्यवस्था समाप्त हो जाती है तो ब्राह्मण जाति पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए क्या यह आशा करना उचित है कि ब्राह्मण लोग ऐसे आन्दोलन का नेतृत्व करने के लिए सहमत होंगे, जिसके परिणाम स्वरूप ब्राह्मण जाति की शक्ति और सम्मान नष्ट हो जाएगा ? क्या प्रगतिशील ब्राह्मणों से यह आशा करना उचित होगा कि वे सनातनी (पुरोहित) ब्राह्मणों के विरूद्ध किए गए आन्दोलन में भाग लेंगे ? मेरे निर्णय के अनुसार प्रगतिशील ब्राह्मणों और सनातनी ब्राह्मणों में भेद करना व्यर्थ है। वे दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। वे एक शरीर की दो भुजाएँ हैं। एक ब्राह्मण दूसरे ब्राह्मण का अस्तित्व बनाए रखने हेतु लड़ने के लिए बाध्य है। (पृष्ठ:81)